लव शायरी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
लव शायरी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 17 जुलाई 2012

सबसे अलग सबसे न्यारे हो आप

सबसे अलग  सबसे न्यारे हो आप,
तारीफ़ कभी पूरी ना हो इतने प्यारे हो आप,
आज समझ आया दुनिया क्यों  करती है आपको,
क्योकि जान तो आखिर हमारी हो आप।

रविवार, 17 जुलाई 2011

रिश्ते बनाये है तो निभाते जाओ

रिश्ते बनाये है तो निभाते जाओ,
हर पल अपनों को हंसाते जाओ,
पता नहीं किसी को फुर्सत है या नहीं याद करने की....
खुद ही तंग कर-कर के अपनी याद दिलाते जाओ|

गुरुवार, 14 जुलाई 2011

हर पल हसके जिया करते है

हर पल हसके जिया करते है,
तुमसे दिल की हर बात किया करते है,
तुम खास हो हमारे लिए,
इसलिए तो हर वक़्त आपको याद किया करते है|

बुधवार, 25 मई 2011

मेरे प्यार को अपनी तक़दीर बना लो

मेरे प्यार को अपनी तक़दीर बना लो,
मेरी यादो की दिल में ज़ंजीर बना लो,
कागज़ पे लकीरे बहुत खीँच ली,
अब उनको मिलकर मेरी तस्वीर बना लो|

मंगलवार, 24 मई 2011

आपकी आगोशी का तराना सुहाना लगे

आपकी आगोशी का तराना सुहाना लगे,
एक पल चुरा लू अगर बुरा ना लगे,
आप हमें मिलकर भूल जाओगे पर,
आपको भुलाने में शायद हमें ज़माना लगे|

शुक्रवार, 20 मई 2011

ज़िन्दगी को ख़ुशी में बिताना सीखों

ज़िन्दगी को ख़ुशी में बिताना सीखों,
अपने अरमानों को आप जगाना सीखों,
ज़िन्दगी में कभी गम छू नहीं पायेगा,
बस आप हर बात पर मुस्कराना सीखों|

गुरुवार, 19 मई 2011

यादों में कभी आप खोये होंगे

यादों में कभी आप खोये होंगे,
खुली आँखों से कभी आप भी सोये होंगे,
माना हमें आदत है गम छुपाने की,
पर हँसते हुए कभी आप भी रोये होंगे|

मंगलवार, 17 मई 2011

ना देखों मुकद्दर आपको मंजिल को पाना है

ना देखों मुकद्दर आपको मंजिल को पाना है,
अपनी हस्ती को आफ़ताब बनाना है,
ना मचलना राहों में चाँद को देखकर,
आपको तो सूरज बनकर आसमान को जगमगाना है|   

सोमवार, 16 मई 2011

यादों पर ना किसी का पहरा है

यादों पर ना किसी का पहरा है,
जाने किस उम्मीद पर दिल ठहरा है,
वो प्यार किसी दुसरे से करती है,
फिर ना जाने क्यूँ मेरी आँखों के सामने,
दिन-रत उन्ही का चेहरा है|

शनिवार, 14 मई 2011

याद रहूँ तो ठीक है वर्ना भुला देना

याद रहूँ तो ठीक है वर्ना भुला देना,
हुई हो खता मुझसे तो सजा देना,
वैसे तो हूँ मैं ख़ाली कागज की तरह,
लिख जाये तो ठीक वर्ना जला देना|

बुधवार, 11 मई 2011

रिश्ते ने हर कदम पर इम्तेहान लिया

रिश्ते ने हर कदम पर इम्तेहान लिया,
तन्हाई ने हर मोड़ पर धोखा दिया,
ज़िन्दगी से फिर भी शिकायत नहीं,
क्योकि किस्मत ने आप जैसे इन्सान को तोहफे में दिया|  

मंगलवार, 10 मई 2011

आज आसमान के तारों ने मुझसे पूछ लिया

आज आसमान के तारों ने मुझसे पूछ लिया,
क्या तुम्हे अब भी इंतज़ार है उसके लौट आने का,
मैंने मुस्कराकर कहा तुम लौट आने की बात करते हो,
मुझे तो अब भी यकीन नहीं उसके जाने का| 

सोमवार, 9 मई 2011

रुलाने को अपनी कहानी काफी है

रुलाने को अपनी कहानी काफी है,
इश्क में दों पल की जिंदगानी काफी है,
डूबने के लिए समंदर की क्या जरुरत,
उनकी पलकों से गिरा पानी ही काफी है|

रविवार, 8 मई 2011

जिसने हक दिया मुझे मुस्कराने का

जिसने हक दिया मुझे मुस्कराने का,
उसे शौक है अब मुझे रुलाने का,
जो लहरों से छीन कर लाया था किनारों पर,
इंतज़ार है उसे अब मेरे डूब ज़ाने का|

शुक्रवार, 6 मई 2011

कहो उसी से जो ना कहे किसी से

कहो उसी से जो ना कहे किसी से,
मांगो उसी से जो  दे दे ख़ुशी से,
चाहो उसे जो तुम्हे मिले किस्मत से,
दोस्ती करो उसी से जो हमेशा निभाए हँसी से|

गुरुवार, 5 मई 2011

दिल की गहराइयों में रखते है आपको

दिल की गहराइयों में रखते है आपको,
हर पल याद करते है आपको,
दिल धड़कता है तो सुनो गौर से,
हर धड़कन के साथ महसूस करते है आपको|

बुधवार, 4 मई 2011

छोटी सी बात पर शिकवा ना करना

छोटी सी बात पर शिकवा ना करना,
कोई बात हो जाये तो माफ़ करना,
नाराज़ तब होना जब हम रिश्ता तोड़ देंगे,
क्योकि ऐसा तब होगा जब हम दुनिया छोड़ देंगे|

मंगलवार, 3 मई 2011

जब सूरज निकालने लगता है

जब सूरज निकालने लगता है,
आपका नाम मेरे होठों पर खिलने लगता है,
कुछ इस तरह से आपकी याद आती है कि,
ज़िन्दगी का हर पल महकने लगता है|

सोमवार, 2 मई 2011

m दोस्ती वो नहीं जो जान देती है

दोस्ती वो नहीं जो जान देती है,
दोस्ती वो नहीं जो मुस्कान देती है,
दोस्ती वो है जो पानी में भी गिरे....
आंसू को पहचान लेती है|

रविवार, 1 मई 2011

ना चाहत है सितारों की

ना चाहत है सितारों की,
ना तमन्ना है नजारों की,
ना आरजू है जन्नत की,
ना ख्वाहिश है बहारों की,
आप जैसा एक अपना हो तो
क्या जरुरत है हज़ारों की|   

विजय पटेल का ब्लॉग © 2011 BY VIJAY PATEL